फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज हवा के साथ बारिश के बन रहे आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री से अधिक की वृद्धि हुई है। वायुदाब में फिर से गिरावट आई है। इसके असर से अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि हुई।
उन्होंने बताया कि वायुदाब 19 मिलीबार गिरा हुआ है। पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 35 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। वायुदाब के गिराने से तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें