फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लाइट व्यवस्था और सड़कों को दुरुस्त करने की आई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम में संभव के तहत मंगलवार को नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन हुआ। नौ शिकायत आईं। जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक शिकायतें लाइट व्यवस्था और सड़कों को दुरुस्त करने की थीं। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सुभाष नगर कॉलोनी निवासी अर्चना वर्मा ने नाले की दीवार गिरने व सड़क धंसने की, मानूजई निवासी मो. हफीज ने स्ट्रीट लाइट सही कराने की, लोक बिहार कॉलोनी में रहने वाले आशुतोष वर्मा ने सफाई कराने की, ककरा निवासी गुफरान और जलालनगर निवासी अमन राठौर ने स्ट्रीट लाइट सही कराने की, अजीजगंज में रहने वाले अखिलेश ने रोड सही कराने की, शांतिपुरम कॉलोनी में रहने वाले मो.सरफराज ने गली निर्माण कराने और कूड़ा उठान कराने की, ककरा कुंड निवासी विशाल ने प्लाट का टीपी नंबर सही कराने और चमकनी करबला में रहने वाले रामलाल ने वेतन वृद्धि का समाधान करने की शिकायत की।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, मुख्य अभियंता एसके अंबेडकर, सहायक अभियंता निर्माण विक्रमाजीत यादव, कर अधीक्षक विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें