फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विधायक से की घटिया सड़क निर्माण की शिकायत

विज्ञापन
खुटार के गांव सिल्हुआ में सड़क निर्माण की जांच करते जेई। संवाद
विज्ञापन
खुटार। खुटार कस्बे में बंडा रोड से गांव सिल्हुआ होते हुए अंडहा तक बन रही पांच किमी सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर शनिवार को जेई ने जांच की।
विज्ञापन

खुटार से सिल्हुआ जाने का एक मार्ग खुटार पुवायां हाईवे से है। गांव के लोगों की मांग पर खुटार से सिल्हुआ होते हुए अंडहा तक पांच किमी सड़क का निर्माण हो रहा है। सिल्हुआ के रामशंकर मिश्रा, रविशंकर मिश्रा, प्रवेश कुमार, रामप्रेम, अजय कुमार आदि ने विधायक चेतराम को बताया था कि रोड का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है।
इस कारण रोड कुछ ही दिनों में जर्जर हो जाएगी। विधायक ने गांव के लोगों को सड़क की जांच कराने का आश्वासन दिया था। शनिवार को पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार राठौर और जेई केके वर्मा रोड की जांच करने सिल्हुआ पहुंचे। मौके पर गांव के तमाम लोग भी आ पहुंचे और बताया कि रोड पर पत्थर, कोलतार कम डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सड़क की खोदाई कर पत्थर की जांच की गई। जेई ने गांव के लोगों को आश्वासन दिया है कि निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराया जाएगा। सड़क निर्माण की लगातार देखभाल की जा रही है। विधायक चेतराम ने बताया कि गांव के लोगों की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सड़क निर्माण की जांच और सड़क का सही से निर्माण कराने को कहा गया है। वह खुद भी मौके पर जाकर निर्माण कार्य देखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें