मैनपुरी जाएगी पुलिस की टीम
एमडी के खिलाफ प्रार्थना पत्र आने पर एसपी राजेश एस. ने भी संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता-पुत्र यहां से चले हैं। ऐसे में पुलिस की टीम मैनपुरी जाकर साक्ष्य संकलन करेगी। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कांट पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
युवती के मोबाइल फोन में हैं साक्ष्य
युवती के नहीं मिलने से पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया। शुरुआत में पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लिए, लेकिन साक्ष्य नहीं ले पाई है। पीड़िता के मोबाइल में सारे साक्ष्य कैद हैं, जो उसके पास है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मोबाइल या पैन ड्राइव में सारा डाटा लेकर विवेचना में शामिल किया जाएगा।
बढ़ सकती हैं एमडी की मुश्किलें
गंभीर आरोपों के लगने के बाद प्रतिष्ठित कंपनी के साख पर बट्टा लग गया। महिला से जुड़ा विवाद होने के चलते एमडी मनोज यादव की मुश्किल बढ़ सकती है। युवती के न्यायालय में बयान देने के बाद पुलिस एमडी पर शिकंजा कसना शुरू कर देगी।