रिलायंस थर्मल पॉवर परियोजना की ओर से क्षेत्र के गांव दिलावरपुर देवकली में सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण किया गया।
कंपनी के स्टेशन डायरेक्टर एमके परमेश्वरम ने शिलापट का अनावरण कर, फीता काटा। पॉवर प्रोजेक्ट के सीनियर मैनेजर सीएमआर राजेश कुमार ने बताया कि नवनिर्मित भवन में एक बड़ा हाल, दो कमरे, दो बाथरूम, दो शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसके लिए ग्रामसभा ने भूमि दी थी। श्री कुमार ने बताया कि इससे पहले बेहटी, ऐंठापुर और चौढ़ेरा गांव में सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जा चुका है।
सामुदायिक केंद्र बन जाने से दिलावरपुर देवकली समेत आसपास के गांवों में वैवाहिक कार्यक्रमों के अलावा मीटिंग आदि की सुविधा हो जाएगी। ग्राम प्रधान ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिलायंस परियोजना के अधिकारी मौजूद रहे।