शाहजहांपुर में कलश यात्रा के दौरान शामिल महिलाएं व आयोजक। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। श्री शिव महापुराण कथा का कलशयात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलशयात्रा का कई जगहों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर से कलशयात्रा शुरू हुई। सदर बाजार समेत शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी पहुंची। यहां विधिवत पूजन के बाद जल भरकर यात्रा जीआईसी के खेल मैदान पर आई।
कथास्थल पर श्रीधाम वृंदावन से आए कथा व्यास संत प्रशांत प्रभु के अलावा जेल अधीक्षक जेपी तिवारी व मुख्य यजमान हरि शरण बाजपेई और उनकी पत्नी सीमा बाजपेई ने पूजन किया। आयोजक नीरज बाजपेयी ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा 24 अगस्त तक प्रतिदिन शाम चार से रात नौ बजे तक सुनाई जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कांट दत्त शुक्ला, डॉ. विजय पाठक, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद