शाहजहांपुर में एसपी ने तिलहर थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह पुलिस कार्यालय में तैनात पीआरओ प्रभाष चंद्र को तिलहर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अशोक सिंह को नया पीआरओ बनाया गया है।
शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने तिलहर थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर पुलिस कार्यालय में तैनात पीआरओ प्रभाष चंद्र को तिलहर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अशोक सिंह को एसपी का पीआरओ बनाया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तिलहर थाना प्रभारी के खिलाफ पिछले कुछ समय से कई शिकायतें पुलिस अधीक्षक तक पहुंच रही थीं। आरोप है कि थाने पर पहुंचने वाले फरियादियों के प्रार्थना पत्रों पर समय से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही थी। इससे परेशान कई पीड़ित सीधे पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत कर रहे थे। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने का निर्णय लिया।
शनिवार को एसपी ने तिलहर थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा को लाइन भेजने के आदेश जारी किए। इसके साथ ही पुलिस कार्यालय में तैनात पीआरओ प्रभाष चंद्र को तिलहर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं अशोक सिंह को पुलिस अधीक्षक का पीआरओ नियुक्त किया गया है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि तिलहर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।