फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्री महापुराण कथा का कलशयात्रा के साथ शुभारंभ

विज्ञापन
शाहजहांपुर में कलश यात्रा के दौरान शामिल महिलाएं व आयोजक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्री शिव महापुराण कथा का कलशयात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलशयात्रा का कई जगहों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर से कलशयात्रा शुरू हुई। सदर बाजार समेत शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी पहुंची। यहां विधिवत पूजन के बाद जल भरकर यात्रा जीआईसी के खेल मैदान पर आई।
विज्ञापन

कथास्थल पर श्रीधाम वृंदावन से आए कथा व्यास संत प्रशांत प्रभु के अलावा जेल अधीक्षक जेपी तिवारी व मुख्य यजमान हरि शरण बाजपेई और उनकी पत्नी सीमा बाजपेई ने पूजन किया। आयोजक नीरज बाजपेयी ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा 24 अगस्त तक प्रतिदिन शाम चार से रात नौ बजे तक सुनाई जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कांट दत्त शुक्ला, डॉ. विजय पाठक, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें