फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्टीयरिंग फेल होने से पलटी कंबाइन, तीन घायल

विज्ञापन
पुवायां के बड़ागांव के पास पलटी कंबाइन। संवाद
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव बड़ागांव के पास स्टीयरिंग फेल होने से कंबाइन खाई में जाकर पलट गई। हादसे में पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव रमपुरा फकीरे निवासी चालक राममूर्ति वर्मा सहित तीन लोग मामूली घायल हो गए।
विज्ञापन

राममूर्ति ने बताया कि वह दो सहयोगियों के साथ कंबाइन से धान की कटाई करने मध्य प्रदेश जा रहे थे। एक नवंबर की रात लगभग 12 बजे पुवायां शाहजहांपुर मार्ग पर बड़ागांव के तुलाराम बाबा स्थान के पास स्टीयरिंग फेल होने से कंबाइन अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। चालक और उनके सहयोगियों ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान वह मामूली रूप से घायल हो गए। कंबाइन भी पलट गई। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि कंबाइन पलटने के मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें