फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर शुरू हुई टोल टैक्स की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। ट्रायल बेस (प्रायोगिक दौर) की समय सीमा खत्म हो जाने के बाद गंगा एक्सप्रेसवे का सफर बृहस्पतिवार आधी रात से महंगा हो गया। 14 मई तक ट्रायल बेस पर होने के कारण वाहनों से टोल शुल्क नहीं लिया जा रहा था। टोल टैक्स के बाद एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाहनों की संख्या में भी कमी आई है।
विज्ञापन

मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाने वाले 594 किलोमीटर लम्बे गंगा एक्सप्रेसवे का 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया था। इसके बाद रात 12 बजे से इसे आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया गया। ट्रायल बेस पर शुरू हुए इस एक्सप्रेसवे को मुख्यमंत्री के आदेश पर 14 मई को रात 12 बजे तक टोल टैक्स से मुक्त रखा गया था। रात से टोल टैक्स शुरू होने के बाद वाहनों की संख्या में कमी आना बताया जा रहा है।

जनपद में 44 तथा बदायूं से लेकर हरदोई जनपद तक करीब 151 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे की निगरानी के लिए एआई आधारित सात सौ कैमरे लगाए गए हैं जो इंटरचेंज के टोल प्लाजा के पास बने कंट्रोल रूम से संबद्ध हैं। कैमरों के जरिये कंट्रोल रूम से इस दूरी के बीच 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें