फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के साथ चली शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, जनजीवन ठहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान बादलों से घिरा होने और बूंदाबांदी के साथ सर्द हवा चलने के कारण रविवार को सुबह से शीतलहर के साथ ठिठुरन का प्रकोप भी बढ़ गया। बूंदाबांदी के चलते हवा में ठंडक बढ़ जाने से रात में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री घटकर 7.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। बादलों से माहौल में पैदा हुई उमस के कारण दिन में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 18.6 डिग्री सेल्सियस हुआ, लेकिन थर्मामीटर का पारा उछलने के बावजूद आम जनजीवन को सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। दिन भर धूप नहीं निकलने और शीतलहर चलने से लोग ठिठुरन का सामना करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

बीते दिन की तरह रात में भी सर्दी तीखे तेवर दिखाती रही। रात दस बजे से माहौल बूंदाबांदी वाला बना रहा, लेकिन बादल ठहरे रहे क्योंकि तब तक उत्तर-पश्चिम दिशा की हवा के झोंके धीमें पड़ चुके थे। रात में सदी बढ़ने के बावजूद लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई क्योंकि खाना खाने के तुरंत बाद लोग बिस्तरों पर रजाई-कंबल में जा घुसे। आधी रात के बाद जो लोग लघुशंका के लिए बिस्तर छोड़कर बाहर आए, सर्दी से उनकी कंपकपी छूटने लगी। दिन निकलने तक तेज हवा चलनी शुरू हो गई और हल्की बूंदें गिरने लगीं। इससे वातावरण मेें आर्द्रता का स्तर बढ़कर 98 प्रतिशत हो गया।
इस वजह से हवा में घुली नमी से सर्दी को काफी बढ़ावा मिल गया। आज रविवार का अवकाश होने के कारण कामकाजी लोग देर से उठे और लोगों की दिनचर्या भी देर से शुरू हुई। दोपहर 12 बजे के बाद कुछ देर को बादल हल्के पड़े। इससे धूप निकलने के आसार बने, लेकिन बाद में बादल फिर घने होने लगे और शाम जैसा माहौल बन गया। मौसम खराब रहने के कारण छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोगों ने खरीदारी को बाजारों तक जाने में भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी बना हुआ है और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण उधर से आने वाली ठंडी हवा से शीतलहर का प्रकोप सोमवार को भी बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें