फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर और कोहरा ने बढ़ाई ठिठुरन, रात में फिर लुढ़का पारा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रविवार को धूप निकलने पर बहादुरगंज बाजार में खरीदारी करने जाती महिलाएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रहीं सर्द हवा और कोहरे ने रात में ठिठुरन बढ़ाई तो न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री घटकर छह डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि, सूर्योदय के बाद निकली तेज धूप ने सर्दी से जनजीवन को राहत दिलाई, लेकिन दिन ढलने के साथ ऊंचाई पर छाई धुंध ने धूप पर ग्रहण लगा दिया और नम हवा सर्दी का अहसास कराने लगी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार रविवार को सुबह वायुदाब सामान्य से अधिक रहा, लेकिन सोमवार को बादलों की धुंध छाई रहने के साथ घना कोहरा छाने और हवा चलने से सर्दी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

बारिश से वातावरण में व्याप्त सामान्य से अधिक नमी ने हवा को शीतलहर में बदल दिया। इस कारण बीते दिन हल्की धूप निकलने के बावजूद सर्दी बढ़ गई और इसका सीधा असर तापमान में गिरावट के तौर पर देखने को मिला। शनिवार शाम भी वायुदाब सामान्य से 34 मिलीबार अधिक रहा। इस कारण रात से हवा की गति बढ़कर 20 से 25 किमी प्रति घंटा हो गई। इसी के साथ कोहरा छाने लगा। आधी रात के बाद से लेकर सुबह सूर्योदय के पहले तक घना कोहरा छाया रहा। इस कारण शीतलहर ने ठिठुरन के साथ गलन पैदा कर दी।
सुबह जरूरी कामों से बाहर निकले लोगों के हाथ ठंड से सुन्न पड़ गए। बाद में धूप निकली तो जनजीवन थोड़ा सामान्य हुआ और बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई, लेकिन दिन ढलने के साथ सर्दी फिर से बढ़ने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार दिन में खिली तेज धूप को देखते सोमवार को सुबह घना कोहरा छाने और शीतलहर जैसी हवा चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें