फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कर्नल डॉ. आर के श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम उनके रोजा आदर्श नगर कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचा। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ कर्नल को अंतिम विदाई गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्नल डॉ. आर के श्रीवास्तव गुजरात के सुरेंद्र नगर में तैनात थे। वहीं तीन दिन पहले करंट लगने से उनकी मौत हो गई। उनका का पार्थिव शरीर सोमवार शाम को उनके आवास पर पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए रिश्तेदारो के साथ ही कॉलोनी के लोगों व दोस्तों की भीड़ लग गई। मंगलवार सुबह नौ बजे रोजा आदर्श नगर स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली। तो पूरे रास्ते में उन पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। अंतिम यात्रा में सबसे आगे रोजा कोतवाल की गाड़ी चल रही थी। पीछे चल रहे लोग नारे लगा रहे थे। मोक्षधाम पहुंचने पर कर्नल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बेटे आयुष ने कर्नल को मुखाग्नि दी। । कर्नल की पत्नी को सेना की वर्दी सौंपी गई। इस बीच सेना के अधिकारी विकास कुमार, जसवीर सिंह, राजेश ढाका, युगन प्रसाद, प्रकाश, तरसेम सिंह, कृष्ण बाबू, विजय राव समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें