फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. रोहिताश्व को निलंबित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की समीक्षा बैठक में उपस्थित नहीं होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एसीएमओ डॉ. रोहिताश्व के निलंबन का निर्देश दिया है। इससे पूर्व डीएम ने सेंटर का निरीक्षण कर पूरी तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार देर रात समीक्षा बैठक में डीएम इंद्र विक्रम सिंह सीएमओ और सीएमएस को निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर पर एंटीजन ट्रूनेट मशीन से प्राप्त होने वाली रिपोर्ट उसी दिन प्रकाशित की जाए। शासन द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसको पूर्ण कराया जाए। महामारी पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिए संचालित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्रभावशाली बनाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। इस दौरान उन्होंने एल-1 कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को भोजन समय से उपलब्ध नहीं होने और बेड सीट नहीं बदलने जैसी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. एसपी गौतम और सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा पर नाराजगी जताते हुए इस ओर ध्यान देने को कहा।
इस अवसर पर एसपी एस आनंद, सीडीओ प्रेरणा शर्मा, नोडल अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व गिरिजेश कुमार चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट विनीता सिंह, बीएसए राकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी सतीश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव और होम आईसोलेशन वाले मरीजों की निगरानी में लापरवाही पाए जाने पर इन कामों के लिए गठित 16 टीमों के प्रभारी एसीएमओ के निलंबन के लिए डीएम ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य सत्येंद्र सिंह को संस्तुति पत्र भेजा है। साथ ही इन टीमों से जुडे़ सभी अधिकारियों और डॉक्टरों को पूर्व अनुमति लिए बगैर किसी भी दशा में जनपद से बाहर नहीं जाने के कडे़ निर्देश दिए गए हैं। -राम सेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें