फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर दो हिस्सों में बंटी कोयला भरी मालगाड़ी

Fri, 25 May 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धनबाद से काठगोदाम जा रही मालगाड़ी बुधवार रात रेलवे स्टेशन पर दो हिस्सो में बंट गई। हादसा वैगन का कप्लर खुलने की वजह से हुआ। करीब 45 मिनट तक ट्रैक प्रभावित रहा। वैगन को फिर से जोड़कर मालगाड़ी को रात 12:45 बजे आगे रवाना किया गया। गनीमत रही कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। रात के वक्त ट्रैफिक ज्यादा न होने से रेलगाड़ियां भी प्रभावित नहीं हुईं।  
विज्ञापन

धनबाद से उत्तराखंड के काठगोदाम कोयले की रैक लेकर जा रही मालगाड़ी बुधवार रात करीब 12:05 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची। मालगाड़ी के लिए ट्रैक नंबर दो क्लियर किया गया। मालगाड़ी यहां से गुजर रही थी, इसी दौरान वैगन के बीच का एक कप्लर झटके के साथ खुल गया। इससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। हादसा के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। मौके पर स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी, यातायात निरीक्षक श्रीकांत और तकनीकी टीम पहुंच गई। आनन-फानन में कप्लर को दुरुस्त कर वैगन को आपस में जोड़ा गया। इसके बाद रात करीब 12:45 बजे मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया। इस दौरान रेल ट्रैक प्रभावित रहा। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। ट्रैफिक ज्यादा न होने की वजह से यातायात पर भी प्रभाव नहीं हुआ है। हादसा कप्लर खुलने की वजह से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें