फसल के नुकसान का भी मिलेगा मुआवजा
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि जनहानि पर तत्काल पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से राहत राशि प्रदान की जाए। पशु हानि पर भी मुआवजे की राशि दी जाए। उन्होंने बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकान के स्थान पर नया आवास प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना से देने के निर्देश दिए। सर्पदंश या किसी जंगली जानवर के कारण मानव जनहानि होने पर चार लाख की सहायता राशि दी जाएगी। सीएम ने कहा कि फसल के नुकसान का सर्वे कराकर रिपोर्ट मांगकर मुआवजा दिया जाएगा।
सीएम ने आश्वस्त किया कि गंगा, रामगंगा, काली नदी से आने वाली बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए सिंचाई विभाग को स्थायी समाधान के लिए कहा गया है। कलान तहसील में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए भी संबंधित विभाग को निर्देशित किया। योगी ने कहा कि शाहजहांपुर में क्षतिग्रस्त कोलाघाट पुल के स्थान पर नया पुल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सभा के बाद दोपहर करीब 02:30 पर वह हेलिकॉप्टर से वापस रवाना हो गए।