फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
जलालाबाद सीएचसी का निरीक्षण करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जलालाबाद में संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को सभा के लिए मैदान व हेलीपैड निर्माण के लिए डीएम व एसपी ने विभिन्न अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीएचसी की व्यवस्था का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

25 से 27 सितंबर के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में दौरे का कार्यक्रम संभावित माना जा रहा है। उनके जलालाबाद आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री निरीक्षण कार्य के साथ सभा को भी संबोधित करेंगे। इसको लेकर बुधवार शाम बूंदाबांदी के बीच डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस. आनंद के अलावा पीडब्लूडी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की सभा व हेलीपैड निर्माण के अलावा पार्किंग आदि की व्यवस्था के लिए शाहजहांपुर रोड पर सीएचसी परिसर के सामने खाली पड़े मैदान के अलावा नगर स्थित काकोरी शहीद इंटर कालेज के मैदान का जायजा लिया।
डीएम ने एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएचसी का भी निरीक्षण किया और वहां साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। अधिकरियों ने ऑक्सीजन प्लांट, एल-वन अस्पताल के साथ ही वार्डों की व्यवस्था भी देखी। डीएम ने जच्चा बच्चा केंद्र में एडमिट महिला रोगियों से बात की और दवा, खाना आदि समय पर मिलने की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम सौरभ भट्ट, सीओ अरविंद कुमार, ईओ दयाशंकर वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि अभी मुख्यमंत्री के आने की औपचारिक सूचना नहीं आई है। उनके जनपद में संभावित दौरे को लेकर तैयारियां चल रही हैं। डीएम ने थाने पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की और दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें