फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज दिन भर छाए रहेंगे बादल, बढ़ेगी उमस

विज्ञापन
शुक्रवार को सदर क्षेत्र में तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जातीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शनिवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे, जिससे उमस बढ़ेगी। इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई और मौसम शुष्क बना रहा। रात में बादलों से उमस बढ़ी तो न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री घटकर 34 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन बाद में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने पश्चिमी तराई के इस जनपद के लिए मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, लेकिन सुबह से चली पछुआ हवा के झोंकों ने बादलों को एक जगह ठहरने नहीं दिया और वह बिन बरसे आगे बढ़ते रहे।
हालांकि, सुबह दस बजे तक पुवायां समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी होती रही, लेकिन बारिश को ब्रेक लगा रहा। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से दस अंक ज्यादा हो गया है। यह हवा का दबाव बढ़ने का संकेत है और इसे देखते हुए शनिवार को बादल छाए रहने के बावजूद बारिश होने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें