फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिनभर छाए रहे बादल... बूंदाबांदी से बढ़ी उमस

विज्ञापन
बुधवार को शहर में छाए काले बादल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुबह से छाए काले-भूरे बादल बुधवार को दिन भर गर्मी और उमस से बेहाल जनजीवन को बारिश के लिए तरसाते रहे। रात में बादलों की वजह से उमस होने से न्यूनतम 1.1 डिग्री बढ़कर 28.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। बुधवार को दिन में कई बार हल्की फुहारें गिरने से अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री घटकर 34.5 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन


बारिश होने के आसार मंगलवार शाम से बने हुए थे, जब तेज हवा के साथ काली घटाएं घुमड़ने लगी थीं। कुछ देर बाद ही हवा का वेग थमने से उमस होने लगी। रात में उमस की वजह से लोग चैन की नींद भी नहीं ले सके। रात में बूंदाबांदी भी हुई। बुधवार को सुबह सूर्यास्त के कुछ देर बाद तक मौसम सुहाना बना रहा।
बाद में बादलों की ओट में छिपे सूरज की किरणों ने गर्मी बिखेरी तो उमस से लोग परेशान हो उठे। खास यह है कि रात से बुधवार को दिन भर कई बार मामूली फुहारें गिरने से हवा में नमी 75 से 77 प्रतिशत के बीच बनी रही, लेकिन वातावरण गर्म बना रहा।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. मनमोहन सिंह के अनुसार, सुबह पुरवाई से थोड़ी राहत मिली, लेकिन बुधवार दोपहर बाद से हवा की दिशा बदलकर दक्षिण-पूर्व हो गई और वायुदाब भी सामान्य से 40 अंक ज्यादा बढ़ गया। इस वजह से बृहस्पतिवार को सुबह से तेज हवा चलने से बादल एक जगह टिक नहीं पाएंगे और बारिश होने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें