फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बस अड्डा बंद होने से निजी बस संचालकों की परेशानी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बस अड्डा बंद होने के कारण निजी बस संचालकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। अनुबंधित बस ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एआरएम अरुण कुमार से मुलाकात कर बसों का संचालन बस अड्डे से नहीं होने समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

सचिव निर्मेष शर्मा ने बताया कि बस अड्डा बंद होने से उन्हें पर्याप्त सवारियां नहीं मिल पा रही हैं और वाहनों का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने महिला थाने और बस अड्डे के आसपास कथित रूप से संचालित हो रहे अवैध निजी वाहनों का मुद्दा भी उठाया।
संचालकों ने कहा कि ऐसे वाहनों के कारण उनकी परेशानी और बढ़ रही है। शर्मा के अनुसार, बस अड्डा बंद रखने का लिखित आदेश 20 सितंबर तक था। इसके बाद भी बसों का संचालन बस अड्डे से शुरू नहीं हो सका है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि काम पूरा होने पर बसाें का संचालन अड्डे से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें