फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शहर के स्वच्छ बनाने के लिए चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
स्वच्छता अ​भियान में महापौर अर्चना वर्मा लोगों को जागरूक करते हुए। स्रोत:निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से विश्व महिला दिवस सप्ताह आठ से 14 मार्च तक मनाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार सुबह से वार्ड संख्या 10 और 38 में विशेष स्वच्छता अभियान और जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महापौर अर्चना वर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त बनाना था। नगर निगम की टीम ने चिह्नित स्थलों पर साफ-सफाई अभियान चलाया। स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।
महापौर ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में जनसहभागिता बहुत आवश्यक है। सभी नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और नगर निगम के प्रयासों में सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम का संचालन नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें