सिंधौली। थाना क्षेत्र के ढकिया हमीदनगर निवासी अनुपम को खेत से पताई लेने जाते समय रास्ते में कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। उसका शव आदमपुर जाने वाले रास्ते पर पड़ा मिला।
16 वर्षीय अनुपम कक्षा सात में गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ता था। बृहस्पतिवार शाम को अपने खेत से गन्ने कीपताई लेने के लिए निकला था। इस बीच तेज बारिश होने लगी। बारिश बंद होने के बाद शाम पांच बजे अनुपम के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन उसकी तलाश करने के लिए निकल पड़े।
गांव से आदमपुर जाने वाले रास्ते पर मंदिर के पास सड़क किनारे अनुपम का शव पड़ा मिला। बेटे का शव देखकर मां बिलख पड़ी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बड़े भाई शिवम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।