फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर, कई लोग हुए घायल

विज्ञापन
निगोही के गांव धुलिया में मारपीट के बाद थाने पहुंचे दोनों पक्षों के लोग। संवाद
विज्ञापन
निगोही। धुलिया गांव में सोमवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से सात नामजद व दस अज्ञात और दूसरे पक्ष की ओर से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के होने के कारण पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

जितेंद्र यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके भतीजे अनुरोध सिंह, आयुष सिंह शाम सात बजे अपने खेत से घर आ रहे थे। गांव में घुसते ही खालिद हुसैन, आमिर हुसैन, अनस, रेहान, अमन, सोहेल समेत आठ-दस लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते गालियां देते हुए मारपीट की। शोर सुनकर बचाने गए तो उन्हें व उनके चाचा संदीप यादव, प्रदीप यादव, अरविंद यादव को भी पीटा।
दूसरी ओर खालिद हुसैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह शाहजहांपुर से ट्रेन से जिंदपुरा हॉल्ट पर उतरकर गांव आ रहे थे। रास्ते में अनुरोध सिंह व आयुष सिंह ने मारपीट की। किसी तरह छूटकर भागते हुए यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि संदीप यादव, पिंटू, जितेंद्र प्रदीप यादव ने उनके चाचा आरिफ हुसैन के घर के पास घेरकर पीटा। जान से मारने की धमकी दी। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रेहान व खालिद हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें