फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 50 प्रतिशत से कम बच्चाें की उपस्थिति पर 131 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब

Sun, 02 Mar 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मध्याह्न भोजन योजना पीएम पोषण के अंतर्गत फरवरी महीने की समीक्षा के दौरान सामने आया कि 131 विद्यालयों में छात्र उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम है। बीएसए ने स्कूलों के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज अध्यापकों से छात्र उपस्थिति कम होने पर स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही भावलखेड़ा के बाडीगांव में जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने को जागरूक किया।
विज्ञापन

एक फरवरी से 27 फरवरी के बीच औसत उपस्थिति की निगरानी की गई। इसमें 131 विद्यालय ऐसे मिले, जहां पर औसत उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम पाई गई। उपस्थिति कम होने के कारण जनपद की औसत उपस्थिति पिछले महीने की औसत उपस्थिति से 70 प्रतिशत कम रही। इसे लेकर डीएम व सीडीओ ने नाराजगी जताई। इसके बाद बीएसए दिव्या गुप्ता ने कम उपस्थिति वाले स्कूलों के जिम्मेदारों से दो दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, दूसरी ओर बीएसए ने प्राथमिक शिक्षक संघ समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भावलखेड़ा के बाडीगांव में जाकर अभिभावकों को जागरूक किया। ग्राम प्रधान सोफिया बेगम, बीईओ विनय मिश्रा व शिक्षक संगठनों के नेताओं के साथ उपस्थिति बढ़ाने के लिए गांव में घर-घर जाकर भ्रमण किया गया। बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए ग्राम वासियों को प्रेरित किया गया।
जिला स्काउट कैप्टन दीपेंद्र कौर, एसआरजी अश्वनी अवस्थी, डॉ.अरुण गुप्ता, ममता शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश संगठन मंत्रीअर्चना तिवारी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष मुनीश मिश्रा, नितिन मिश्रा, रविंद्र पाल प्रजापति, डॉ.विनय गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष भावलखेड़ा राजकुमार तिवारी, जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मंगरेलाल, जिला मंत्री विश्राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-छात्र संख्या को बढ़ाने के लिए नई मुहिम को शुरू किया। इसमें सभी शिक्षक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। इससे उपस्थिति को बढ़ाया जा सकेगा।
दिव्या गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें