फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में एक घंटे खड़ी रही स्पेशल ट्रेन, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भटिंडा से वाराणसी जा रही थी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को शाहजहांपुर स्टेशन पर करीब एक घंटे खड़ी रही। इससे गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक का घेराव कर लिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। आखिर में एसएस ने रेलवे कंट्रोल से बात करने के बाद ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन

भटिंडा से वाराणसी को जाने वाली स्पेशल ट्रेन (01636) बृहस्पतिवार दोपहर 11:08 बजे शाहजहांपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इस ट्रेन का शाहजहांपुर में स्टापेज नहीं है। बावजूद इसके ट्रेन आधे घंटे ज्यादा देर तक खड़ी रही। इस पर गुस्साए यात्रियों ने चालक से ट्रेन खड़ी होने का कारण जानना चाहा। तब पता चला कि दूसरी गाड़ियों को पास करने के लिए स्पेशल ट्रेन को रोका गया है। इस पर यात्री भड़क गए और विरोध शुरू कर दिया। यात्री स्पेशल ट्रेन को रवाना करने की मांग कर रहे थे। हालांकि विरोध के बावजूद ट्रेन खड़ी रही। परेशान होकर यात्री स्टेशन अधीक्षक एके गौतम के पाए गए और अपनी समस्या बताई। आरोप है कि स्टेशन अधीक्षक ने यात्रियों बात पर ध्यान नहीं दिया। इस पर गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक का घेराव कर लिया और नोकझोंक होने लगी। आखिर में स्टेशन अधीक्षक ने पावर केबिन और मुरादाबाद कंट्रोल से संपर्क किया। कहीं तब जाकर दोपहर 12:15 बजे स्पेशल ट्रेन को शाहजहांपुर स्टेशन से बरेली के लिए रवाना किया गया।
स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि मालगाड़ियों को पास करने की वजह से भटिंडा-बरेली स्पेशल ट्रेन कुछ देर के लिए खड़ी रही थी। यात्रियों के अनुरोध पर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें