फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने जलालाबाद के बिजली एक्सईएन का काटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में विभिन्न योजनाओं, विकास और निर्माण की परियोजनाओं में अब तक हुए काम की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत विभाग की बिजली नेटवर्क से जुड़ी परियोजनाओं समेत अन्य विभागों के कामों में ढिलाई पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कार्यशैली सुधारने और हर काम की समय सीमा तय कर उसे उसी के अनुरूप करने के निर्देश दिए। बैठक में बिजली विभाग के जलालाबाद क्षेत्र में कार्यरत एक्सईएन मुकेश कुमार के गैरहाजिर होने पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई और उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जलालाबाद स्थित अनिल राइस मिल की बिजली की समस्या प्रभारी मंत्री को बताई, लेकिन जवाबदेही के लिए जलालाबाद में तैनात विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार बैठक से गैरहाजिर थे। इससे नाराज हुए प्रभारी मंत्री ने उनका एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जन प्रतिनिधियों ने जलालाबाद के एक्सईएन समेत अन्य विभागीय अधिकारियों के कार्य व्यवहार को आपत्तिजनक बताते हुए उन पर फोन कॉल रिसीव नहीं करने और संबंधित समस्याओं का निस्तारण नहीं करने का आरोप लगाया। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि विद्युत विभाग के अधिकारी और अभियंता विधायकों से हर 15 दिवस में स्वयं फोन कर उनकी बिजली से संबंधित समस्याएं सुनकर समय से निस्तारित करें। विधायक रोशन लाल वर्मा और वीर विक्रम सिंह ने झूलते तारों के अलावा बिजली के खंभे ठीक कराने पर जोर दिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है और वित्तीय अनुमोदन मिल जाने पर सही कराया जाएगा। विधायक वीर विक्रम सिंह ने गांवों में लो वोल्टेज और जरूरत से ज्यादा लाइट जलने की समस्या बताई। प्रभारी मंत्री ने तीन दिन में समस्या निस्तारण के निर्देश दिए।
जन प्रतिनिधियों ने खुदागंज में कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निर्माण अधोमानक कराने की शिकायत कर जांच कराने का अनुरोध किया। प्रभारी मंत्री ने सेतु विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में 13 सेतुओं में दो का निर्माण कार्य पूरा करने के बाद शेष पुल भी जल्द बनवाएं। उन्होंने पंचायत भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और दिसंबर तक पूरे होने वाले सभी कार्य दो माह में कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विधायक मानवेंद्र सिंह व चेतराम, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस आनंद, सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी, नगर आयुक्त संतोष शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नव नियुक्त शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र
विभाग वार कार्यों की समीक्षा करने से पहले प्रभारी मंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग में नवनियुक्त पांच सहायक अध्यापकों समेत माध्यमिक विद्यालय में प्रवक्ता पद पर चयनित शिक्षक को नियुक्ति प्रमाण पत्र भेंट किए। एक अन्य सहायक अध्यापक को अनुपस्थित होने के कारण नियुक्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया जा सका। प्रभारी मंत्री ने उप्र माटीकला बोर्ड के अंतर्गत दस कारीगरों और श्रमिकों को विद्युत चालित कुम्हारी चाक और माटीकला की टूल किट्स बांटी।
मंत्री के आने सूचना पर सुधर गईं राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निरीक्षण की सूचना पहुंचतेे ही ट्रामा सेंटर से लेकर वार्डों में व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने का कार्य शुरू कर दिया। उनके आने की खबर से पहले बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे घायल महिला जमीन पर बैठकर इलाज के लिए इंतजार करती रही। कुुछ देर बाद ही ट्रॉमा सेंटर के स्ट्रेचर पर नई चादरें बिछा दी गईं। ट्रॉमा सेंटर खाली कर दिया गया। तीमारदारों को बाहर निकालने की जिम्मेदारी गार्डों को दी गई। अचानक प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम निरस्त होने की खबर से सभी ने राहत की सांस ली।
सुबह से ही ट्रॉमा सेंटर में काफी भीड़ थी। कोई स्ट्रेचर खाली नहीं था। पत्थर की बेंच पर भी मरीज लेटे थे। सभी से वहां का स्टाफ बेड और स्ट्रेचर खाली न होने की बात कहकर वार्ड में शिफ्ट करने से इनकार कर रहे थे। मंत्री के निरीक्षण की खबर आने पर दो बजे तक ट्रॉमा सेंटर में भीड़ कम करने का काम शुरू किया जाने लगा। जमीन पर बैठे मरीजों को भी वार्ड में शिफ्ट करने के लिए बेड खाली हो गए। सभी को वार्डों में शिफ्ट भी कर दिया। स्ट्रेचर खाली करवाकर साफ-सफाई कर उनके ऊपर नई चादरें बिछा दी गईं।
निगोही के घुसगवां गांव की रहने वाली महिला सुनीता देवी घायल हालत में ट्रॉमा सेंटर की जमीन पर बैठी थी। हादसे में उसका पति अरुण भी घायल हो गया था। घायल महिला ने बताया कि एक घंटे से जमीन पर बैठे हैं। सबने कहा कि बेड और स्ट्रेचर खाली नहीं है। एक घंटे हो गया है उसका अभी तक इलाज तक शुरू नहीं किया गया है। बताया कि बुखार आने पर सुबह पति के साथ शहर से दवा लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें