फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगा जाम, मेन चौराहे से वाहनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। हुलास नगरा रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार को फिर जाम लग गया। पुलिस को जाम से निपटने के लिए मेन चौराहे पर वाहनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को नेशनल हाईवे पर यकायक ट्रैफिक का लोड बढ़ जाने की वजह से हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर दोपहर बाद करीब एक बजे से जाम लगना शुरू हो गया। सायं 5:00 बजे तक तक जाम करीब दो किमी लंबा हो गया। जाम खुलता ना देख पुलिस ने साढ़े पांच बजे मुख्य चौराहे से वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को खैरपुर चौराहे से होकर वाया जैतीपुर से पास कराया। जबकि छोटे वाहनों को को गांव कसरक से हुलास नगरा होकर निकलना शुरू। खबर भेजे जाने तक जाम नहीं खुल सका है।
विज्ञापन

जाम खुलवाने के जिम्मा एक सिपाही के कंधों पर
पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए पुलिस की रवानगी हो जाने से जाम खुलवाने के जिम्मा एक सिपाही के कंधों पर आ गया है। बता दें कि पंचायत चुनाव के लिए थाने के दरोगा से लेकर सिपाही और होमगार्ड की रवानगी कर दी गई है, जिससे थाने में मात्र तीन सिपाही ही बचे हैं। पूरा कस्बा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था का जिम्मा मात्र दो सिपाहियों के कंधों पर आ गया है। वहीं हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर मात्र एक सिपाही रह गया है, जो कि जाम से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें