फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें: बाथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम मंगलवार शाम जनपद के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला उत्पीड़न के मामलों में अब तक हुईं कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना स्तर पर महिला हेल्प डेस्क की सक्रियता के बारे मेें पूछे जाने पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने आयोग की अध्यक्ष को बताया कि सभी थानों में हेल्प डेस्क प्रभावी हैं और उनके माध्यम से महिलाओं की हर संभव मदद की जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी वरुण सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान बेहतर तरीके से चलाया जा रहा है और इससे किशोरियों में अपनी सुरक्षा को लेकर काफी जागरूकता आई है।
उन्होंने यह भी बताया कि लोधीपुर में किराये के भवन में चलाया जा रहा वन स्टाप सेंटर बहुत जल्द नवादा इंदेपुर के निर्माणाधीन भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा और आईसीपीएस (इंटीग्रेटेड चाइल्ड प्रोटेक्शन सोसाइटी) की टीम ने बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए विभिन्न स्थानों से 50-60 बच्चों को पकड़कर उनके परिवार वालों की सुपुर्दगी में दिया है। आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए उनके बीच हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 108, 112 आदि का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें