फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीली ईंट से बनाई जा रही थी कस्तूरबा गांधी स्कूल की चहारदीवारी, विधायक ने काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। खुटार के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की चहारदीवारी में पीली ईंटें लगाई जा रही थीं। शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचे विधायक चेतराम ने पीली ईंटें और घटिया सामग्री देख ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

विधायक चेतराम ने बताया कि तीन माह पूर्व उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल का मुआयना किया था। इस दौरान शिक्षिकाओं और छात्राओं ने स्कूल की चहारदीवारी नहीं होने से हो रही समस्याओं से अवगत कराया था। उन्होंने स्कूल की चहारदीवारी स्वीकृत कराई थी। यहां 60 लाख रुपये से अधिक की राशि से चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार को वह निरीक्षण करने पहुंचे तो पाया की बाउंड्री में पीली ईंट लगाई जा रही जो अत्यंत ही घटिया किस्म की है। इसके अलावा सीमेंट, मौरंग, बजरी और सरिया भी मानक के अनुरूप नहीं लग रही है। इस पर विधायक का पारा हाई हो गया। उन्होंने कहा कि घटिया सामग्री से चहारदीवारी बनाए जाने से स्कूल में रहने और पढ़ने वाली छात्राओं के साथ कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहेगी। विधायक ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और चेतावनी दी कि जांच के बाद ही काम शुरू कराया जाए।
विधायक ने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के एक्सईएन को फोन कर मामले की जांच कराने और कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि कार्य हर हाल में मानक के अनुरूप ही होना चाहिए। इसके बाद विधायक ने खुटार के एक पार्क में पौधरोपण किया। विधायक ने गांव रामपुर कलां के पास निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का भी निरीक्षण किया और कार्य मानक के अनुरूप करने के निर्देश दिए। विधायक के साथ आरएसएस के जिला प्रचारक कुलदीप, अरविंद सक्सेना, श्यामाकांत गुप्ता, देव पटेल, सोनू अवस्थी, आशीष गुप्ता, लेखराज, हरिओम अवस्थी, साहब सिंह, विनीत मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

खुटार के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की चहारदीवारी में ईंट, सरिया, सीमेंट, मौरंग सब घटिया किस्म का लगाया जा रहा है। काम बंद करा दिया गया है। अधिकारियों से जांच और कार्रवाई को कहा गया है।
- चेतराम, विधायक पुवायां
विधायक जी की शिकायत मिली थी। मामले की जांच कराई गई, जांच में ईंटें खराब पाई गईं हैं। ईंटों को बदलवा दिया गया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

- ईशम सिंह, एक्सईएन, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें