शाहजहांपुर। रोजा के लोको पायलट अब सप्तक्रांति और दुरंतो एक्सप्रेस की कमान संभालेंगे। लॉकडाउन लगने पर रोजा के लोको पायलटों ने मालगाड़ियों का संचालन किया था, उसके बाद 2 जून से 200 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। जिसके बाद सत्याग्रह, कर्मभूमि व पोरबंदर एक्सप्रेस की जिम्मेदारी रोजा के लोको पायलटों को दी गई थी। अब 12 सितंबर से 80 स्पेशल ट्रेनें और चलाए जाने पर रोजा के लोको पायलट को इन ट्रेनों के अलावा दुरंतों, सप्तक्रांति तथा कर्मभूमि एक्सप्रेस की कमान भी सौंप दी गई है। इन ट्रेनों की संचालन रोजा के लोको पायलट करेंगे। जिसको लेकर लोको पायलट उत्साहित हैं।