फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अधिग्रहीत जमीनाें की सिटी मजिस्ट्रेट ने जांची बैनामा प्रक्रिया

Wed, 16 Apr 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे गुलड़िया गांव के पास प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए किसानों से अधिग्रहीत की गई जमीनों की बैनामा कराने की प्रक्रिया की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने भुगतान को लंबित पत्रावलियां तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो बैनामा अभी होने शेष हैं, उन्हें लेकर आने वाली दिक्कतें जल्द दूर की जाएं। 102 हेक्टेयर जमीन पर औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाना है। इसके लिए विभिन्न किसानों से 850 बैनामा कराए जाने हैं। अभी तक 697 बैनामा हो चुके हैं और 153 बैनामा होने बाकी हैं। इस प्रक्रिया में लगे राजस्व निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि अभी तक जो बैनामा नहीं हो सके, उनके जल्द निपटान का प्रयास किया जा रहा है। समीक्षा के दौरान एसडीएम दुर्गेश यादव व तहसीलदार पैगाम हैदर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें