कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने जाते अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ता और पी
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्राम पंचायत साहबगंज में राशन वितरण की जांच कर दुकान निलंबित कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।
कार्यकर्ताओं के साथ आए ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत साहबगंज में कोटेदार कार्डधारकों को राशन कम देते हैं। उनसे अभद्रता भी की जाती है। मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देते हैं। ग्रामीणों ने राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाया। इससे ग्रामीण बेहद परेशान है। ज्ञापन देने वालों में विपिन कुमार, कमला देवी, मोहित वर्मा, गुड्डी, शिखा, अनीता, ऊषा, रामसूति, सुशील, शकुंतला, रेखा आदि मौजूद रहीं। संवाद