फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एएमयू पर हस्ताक्षर के बाद आने पर चिन्मयानंद का स्वागत

विज्ञापन
स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना पर मुमुक्षु ​शिक्षा संकुल के अ​धिष्ठाता स्वामी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर राज्य सरकार और मुमुक्षु आश्रम के मध्य एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर हो गए हैं। एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद पहुंचे मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद का शिक्षकों ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन

स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम के शिक्षकों ने माल्यार्पण कर और बुके भेंट कर अभिनंदन किया। स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि शाहजहांपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना की आधारशिला तो सात मार्च 1964 को ही रख दी गई थी। स्वामी शुकदेवानंद जी महाराज ने जो सपना देखा था, वह अब साकार हो गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर को ऐतिहासिक तोहफा दिया है, जिसके लिए सभी उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना से शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। इस मौके पर डाॅ. गौरव सक्सेना, डाॅ. श्रीकांत मिश्रा, डाॅ. आदर्श पांडे, डाॅ. कविता भटनागर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें