फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑपरेशन सिंदूर से लेकर गणित और कंप्यूटर तक का ज्ञान पाएंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समर कैंप के दौरान छात्र-छात्राओं को ऑपरेशन सिंदूर में सेना के पराक्रम से लेकर गणित और कंप्यूटर तक का ज्ञान दिया जाएगा। विभाग ने बुकलेट बनाकर प्रत्येक घंटे की गतिविधियों को कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रतिदिन की गतिविधियों के फोटो मांगे हैं।
विज्ञापन

गर्मी के अवकाश के बाद बेसिक के 823 स्कूलों में समर कैंप का शुभारंभ किया था। इसमें बच्चों को रचनात्मक कार्य प्रारंभ में कराने को कहा था, लेकिन अब विभाग ने बुकलेट जारी कर दी है। गर्मी की छुट्टी में कमाल का कैंप नामक स्मारिका में बच्चाें को गणित में निपुण बनाने को खेल-खेल में शिक्षा देने के तरीके बताए गए हैं।
कहानियों के साथ ही गणित को आसान भाषा में समझाया जा रहा। इसी तरह दस जून तक प्रत्येक दिन की गतिविधि को चार्ट के माध्यम से कराने के निर्देश हैं। इसमें योगा, हस्तशिल्प, कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, खेल, ब्लैक एंड व्हाइट चित्रों को कलर बनाना, मिट्टी कला, डिजिटल कोलाज, विज्ञान के छोटे-छोटे प्रयोग व चर्चा में ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना का शौर्य व पराक्रम की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


बीएसए ने बीईओ व डीसी को दी जिम्मेदारी
समर कैंप की गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने को लेकर बीएसए दिव्या गुप्ता निगाह बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेती हैं। अभी तक के निरीक्षण में सभी जगह पर गतिविधियां होती मिली हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कार्यक्रमों के फोटो मंगाकर निगहबानी की जा रही है। बीईओ व डीसी को भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें