फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बच्चों ने शहीद उद्यान का किया भ्रमण, झूलों का लिया आनंद

विज्ञापन
शाहजहांपुर में भ्रमण के लिए जाते पुवायां के बच्चे। स्रोत: बेसिक ​शिक्षा विभाग - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां विकासखंड के विभिन्न विद्यालयाें के सौ बच्चों ने शुक्रवार को शाहजहांपुर के प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर जानकारी ली। बीएसए दिव्या गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत दो बसों से बच्चे यहां पहुंचे। उन्होंने गन्ना शोध संस्थान में गन्ने की विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद शहीद संग्रहालय में काकोरी एक्शन केस के अमर नायकों को नमन किया। फिर शहीद उद्यान में भ्रमण किया।
इस बीच बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। बीईओ पुवायां कृष्ण कुमार शुक्ला, जितेंद्र कुमार,एआरपी रजनीश कुमार, पल्लवी वर्मा, राकेश रोशन, सुखपाल, अवनि, अनूप बर्नवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें