फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सैनिकों पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सभी को किया भावुक

विज्ञापन
जैतीपुर में देश भक्ति पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जैतीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र जैतीपुर में किया गया। कार्यक्रम में मोहब्बतगंज कुमार डांडा गांव के बच्चों ने सैनिकों पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सभी की आंखें नम कर दीं।
विज्ञापन

नाटक में दिखाया जाता है कि एक फौजी छुट्टी लेकर घर आया है। बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी फोन पर उसे वापस ड्यूटी पर बुला लिया जाता है। आतंकवादी हमले में सैनिक शहीद हो जाता है। अब शहीद का शव तिरंगे से लपेटकर घर लाया जाता है। क्षेत्रीय विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस सहित अन्य अधिकारी शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते हैं। पूरे नाटक का मंचन देखकर उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।
सभी लोग शहीद के सम्मान में खड़े हो जाते हैं। कार्यक्रम में बच्चों को बेहतरीन प्रस्तुति करने पर विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस व ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ आदेश सिंह तोमर ने नकद पुरस्कार देकर तारीफ की। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार, एआरपी नागेश्वर सिंह, प्रेमपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, सुरेश बाबू गंगवार, संजीव गंगवार, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार यादव, प्रमोद सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, अनिल कुमार सिंह, अनंगपाल, सुरजीत सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें