फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक के सामने अचानक आया बच्चा, महिला की गिरने से माैत

Wed, 27 Nov 2024 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कमलेश कुमारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मिर्जापुर । फर्रुखाबाद जिले के थाना जहानगंज के अभयपुर नगरिया निवासी कमलेश कुमारी (58 वर्ष) की बाइक से गिरने से मौत हो गई। सड़क पर अचानक बच्चा आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई थी।
विज्ञापन


कमलेश अपने पति मुनीम के साथ जेठ के बेटे की बरात में शामिल होने पपियापुर (फर्रुखाबाद) में गई थीं। वहां उनकी बेटी से मुलाकात हुई। बेटी के जिद करने पर अपने पति के साथ उसके घर शाहजहांपुर में जाने के लिए चल दीं। मिर्जापुर में बदायूं-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर गुलाबनगर गांव के पास अचानक सड़क पर बच्चा आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में कमलेश कुमारी सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सिर में चोट लगने से जरियनपुर सीएचसी में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। उनके पति को चोट नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें