शाहजहांपुर में जीजीआईसी में जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों को देखतीं प्रधानाचार्य सोनिया ग
शाहजहांपुर। पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में दो दिवसीय 54वीं जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसमें 17 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शनी का मुख्य विषय सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस हरिवंश कुमार और प्रधानाचार्य सोनिया गुप्ता ने दीप जलाकर किया। निर्णायक मंडल में आर्य महिला डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश कुमार, जीएफ कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शाहिस्ता खान और स्वामी शुकदेवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर हर्ष पाराशरी ने मॉडलों को देखा।
डीआईओएस व प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर प्रभा साहू, प्रियंका गुप्ता, प्रीति छाबड़ा, नेहा मिश्रा आदि मौजूद रहे।