फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक

विज्ञापन
शाहजहांपुर में परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पदक दिखाते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में 24 व 25 अक्तूबर को आयोजित चौथी रुहेलखंड कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों के लौटने पर हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव व अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर डॉ. पुनीत मनीषी के नेतृत्व में स्थानीय खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र पाल बामनिया ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उत्साह बढ़ाया।
डॉ.पुनीत ने बताया कि अन्विका श्रीवास्तव मनीषी, नित्या गुप्ता, अक्षिता शुक्ला, शिवानी वर्मा, तेजस अग्रवाल, अर्चित गोयल और शिवांगी गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता है। पुम्से स्पर्धा में निशा और अलकमा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। खुशबू वर्मा, आकृति रस्तोगी, स्वाहिली वर्मा और सैफ ने रजत पदक, अदिति श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीता है। टीम मैनेजर के रूप में नेहा मनीषी ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पंकज श्रीवास्तव, अंशु गोयल, पल्लवी श्रीवास्तव, सुमन वर्मा, प्रिया रस्तोगी, दीक्षा त्रिवेदी, फुटबॉल कोच पंकज सक्सेना, हॉकी कोच मोहम्मद मुजाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें