फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सकरापुर में पंखे से करंट लगने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव सकरापुर में करंट लगने से हासिम खां का पांच वर्षीय पुत्र अमान बेहोश होकर गिर पड़ा। सीएचसी पर उसे मृत घोषित कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार पंखे में किसी तरह से करंट उतर आया, जिससे हादसा हुआ।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अमान कमरे में खेल रहा था। इस दौरान वह कमरे में चल रहे फर्राटा पंखे के पास पहुंच गया। पंखे को छूते ही करंट लगने से बेहोश होकर गिर पड़ा। मां मोबीना ने अमान को बेहोश पड़ा देखा तो शोर मचाया। परिजन मौके पर पहुंचे और अमान को सीएचसी लाए। सीएचसी पर डॉक्टर ने अमान को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी।
सीएचसी से मिली सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अमान के पिता हासिम खां चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करते हैं। उनको सूचना दी गई है। अमान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि बच्चे की मौत की सूचना मिली थी, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें