शाहजहांपुर में शतरंज प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में कॉलेज स्तरीय शतरंज पुरुष / महिला ट्रायल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों का चयन बरेली में होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया।
जिम्नेजियम हॉल में हुए ट्रायल में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें चित्रांश गुप्ता, मोहम्मद अजीम, दाउद अली खान, सलीम अली, प्रखर श्रीवास्तव का चयन किया गया। अतिरिक्त खिलाड़ियों में आरिश और अमन काे चुना गया। महिला टीम में दीप्ति अवस्थी, नव्या राठौर, अंजलि कश्यप, संजना और रोशनी गुप्ता का चयन किया गया।
क्रीड़ा सचिव प्रो. फैयाज अहमद ने बताया कि चयनित खिलाड़ी महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरमहाविद्यालय पुरुष व महिला टूर्नामेंट में महाविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। शतरंज टीम के अध्यक्ष डॉ. इमरान अहमद खान, डॉ. मोहम्मद शोएब, डॉ. परवेज मोहम्मद, डॉ. जमाल अख्तर सिद्दीकी, डॉ.शाइस्ता खान आदि उपस्थित रहे। संवाद