फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये हड़प कर दे दिए फर्जी कागजात

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। ठग ने खुद को सचिवालय में तैनात बताकर पट्टा दिलाने के नाम पर किसान को फंसा लिया। इसके बाद किसान को आरोपी लखनऊ सचिवालय लेकर पहुंचा और नौ लाख रुपये ठग लिए। मामला खुलने के बाद किसान ने पुलिस में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर खुद को सचिवालय का कर्मचारी बताने वाले युवक समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बंडा निवासी गुरुदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में उसे पूरनपुर के फईम सलमानी और इसरार मास्टर मिले। फईम ने बताया कि वह सचिवालय में तैनात है और यहां कृषि भूमि के पट्टे आवंटित करने आया है। बताया कि किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ केे हिसाब से कोषागार में जमा कराना पड़ेगा और 37 हजार रुपये फाइल खर्च देना पड़ेगा। इसके बाद 99 वर्ष के लिए पट्टा मिल जाएगा। कुछ दिन बाद आरोपियों ने उनसे परिवार वालों से आवेदन भरवाए और 29 दिसंबर 2018 को पट्टे के लिए 12.80 लाख हजार रुपये मांगे। उन्होंने कई बार में आरोपी को नौ लाख रुपये दे दिए।
इसके बाद 28 मई 2019 को फईम सलमानी और इसरार गुरुदीप सिंह और उनके बेटे गुरुप्रीत सिंह को लखनऊ सचिवालय लेकर गए। वहां एक अनजान व्यक्ति ने कुछ प्रपत्रों पर हस्ताक्षर कराए और दोनों को घर भेज दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें दो पट्टा प्रपत्र लाकर दिए, जिन पर उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद लिखा हुआ था। उन्होंने इन प्रपत्र के बारे में तहसील जाकर जानकारी तो ठगी के बारे में पता चला। उन्होंने आरोपियों से शिकायत की तो उन्होंने तीन बार में एक लाख रुपये वापस कर दिए। बाकी रुपये के लिए उन्होंने 15 जनवरी को तकादा किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। गुरुदीप का आरोप है कि उन्होंने बंडा पुलिस ने शिकायत की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस पर कोर्ट की शरण में पहुंचे तो कोर्ट के आदेश पर थाना बंडा में फईम सलमानी, उसके बेटे विलाल अहमद, फईम की पत्नी आयशा बी और इसरार मास्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें