फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीएचसी परिसर बना अखाड़ा, वार्ड बॉय की पत्नी और आशा वर्कर में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को किसी बात को लेकर आशा वर्कर और वार्ड बॉय की पत्नी के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। आशा वर्कर की तहरीर पर पुलिस ने वार्ड बॉय और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बिजौरा बिजौरिया निवासी अरविंद कुमार की पत्नी किरन देवी आशा वर्कर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह आशा वर्कर्स के धरने में शामिल होने सीएचसी पहुंची थीं। आरोप है कि अस्पताल परिसर में वार्ड बॉय सूर्यप्रकाश की पत्नी शीला देवी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की। इसी दौरान सूर्यप्रकाश भी वहां पहुंच गया और उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
वहीं, शीला देवी ने पुलिस को बताया कि वह पति के साथ सीएचसी परिसर स्थित सरकारी आवास में रहती हैं। सोमवार को वह अस्पताल के बाहर दुकान से घरेलू सामान लेकर लौट रहीं थीं। आरोप है कि परिसर में किरन देवी ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और कुंडल निकाल लिए। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि आशा वर्कर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीला देवी की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें