फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी क्रिकेट क्लब ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
मैन ऑफ दि मैच अंकित कश्यप को स्मृति चिन्ह देती चौधरी क्रिकेट क्लब की फिटनेस कोच अंजली - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 क्रिकेट लीग का शुभारंभ शनिवार को मारवाह मॉडर्न स्कूल के डॉयरेक्टर तारा सिंह ने किया। उद्घाटन मैच चौधरी क्रिकेट क्लब ने 40 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच चौधरी क्रिकेट क्लब और आरकेसी क्लब के बीच खेला गया। चौधरी क्रिकेट क्लब के कप्तान अनय चौहान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चौधरी क्रिकेट क्लब की टीम ने 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 120 रन बनाए। मयंक ने 24, हैप्पी ने 29 रन बनाए। नितिन और ऋषभ ने दो दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी आरकेसी क्रिकेट क्लब की टीम 25 ओवर में 80 रन बनाकर आल आउट हो गई। संदीप ने 24 और शिवेंद्र ने 14 रन का योगदान दिया। चौधरी क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित और नीतीश ने चार चार विकेट लिए। अंकित कश्यप को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग मनोज यादव और पंकज ने की। इस दौरान अतुल प्रकाश सक्सेना, आनंद पाठक, अमित चौधरी, इरफान, अनुज पटेल, अंजलि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें