फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मतदान के आरोप में पकड़े, शाम को छूटे

Thu, 16 Feb 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ओसीएफ स्कूल मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। मतदान समाप्त होने के बाद जांच में मामला झूठा पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया। सदर क्षेत्र की रामनगर कालोनी के रहने वाले तीन युवक बुधवार दोपहर बाद ओसीएफ मतदान केंद्र के पास पहुंच गए। इस पर कुछ लोगों ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी। सदर इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि यह लोग रामनगर कालोनी के हैं और ओसीएफ स्कूल मतदान पर कैसे आ गए।पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। हालांकि उन लोगों ने सफाई दी कि वह अपने दोस्त के साथ आ गए। वोट डालने का कोई इरादा नहीं था। पुलिस ने मतदान समाप्त होने के बाद उन्हें छोड़ दिया। वहीं शहबाजनगर रोड पर एक गाड़ी में बैठकर घूम रहे कुछ युवकों को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह लोग बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे, इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें