फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 257 वाहनों के चालान, तीन सीज कर थाने में खड़े कराए

विज्ञापन
शाहजहांपुर में चेकिंग के दौरान कार्रवाई करती परिवहन विभाग की टीम। स्रोत: निगम - फोटो : प्रयागराज जा रहे कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह को गौरीगंज में रोकते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नियमों के विपरीत सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग ने बुधवार को शिकंजा कस दिया। एआरटीओ ने चेकिंग अभियान चलाते हुए 257 वाहनों के चालान किए, जबकि तीन वाहनों को सीज कराकर विभिन्न थानों में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एआरटीओ ने यात्री कर अधिकारी हरिओम व यातायात उपनिरीक्षक विनय पांडेय के साथ विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। निगोही रोड पर चेकिंग करते हुए कई वाहनों को पकड़ा। इसी तरह सड़क के किनारे खड़े वाहनों को जांचा। शाम तक चली कार्रवाई में कई डग्गामार बसों का चालान किया गया।
एआरटीओ ने गलत नंबर प्लेट, बिना एचएसआरपी की प्लेट वाले वाहनों का चालान किया। इस दौरान चालकों को लेन ड्राइविंग, रात में हेड लाइट के लो और हाई बीम के प्रयोग की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें