दोनों ने युवक पर लगाए आरोप
पत्नी पति पर महिला के साथ रहने और महिला उस पर जबरन घर में घुसने का आरोप लगा रही थी। लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हो गया। युवक पुरानी तहसील परिसर की ओर से चला गया। बाद में युवक की पत्नी और दूसरी महिला वहां भी पहुंच गईं और तीनों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। यहां भी भारी भीड़ जमा हो गई।
ये भी पढ़ें- पिता की शर्मनाक करतूत: एक लाख रुपये में किया बेटी का सौदा, ग्राहक ने कमरे में कैद कर किया टॉर्चर
किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस बीच दोनों महिलाएं युवक को लेकर थाने पहुंच गईं। पत्नी ने युवक पर धोखा देकर महिला के साथ रहने का आरोप लगाया। महिला आरोपों से इनकार कर युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया। देर शाम तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।