बड़ागांव में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते सीओ
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। सीओ बीएस वीरकुमार ने बड़ागांव में आयोजित शांति समिति की बैठक में कहा कि होली का त्योहार सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। कोई नई परंपरा नहीं डालें और कोई ऐसा कार्य न करें जिससे दूसरों को परेशानी हो।
सीओ ने गांव के लोगों को बताया होली पर निकलने वाले जुलूस के दौरान शांति बनाए रखें। जुलूस में स्वयं सेवक लगाएं और सादगी से पर्व मनाएं। नई परंपरा डालने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होली शांति और खुशी का पर्व है, इसको मनाते समय इस बात का ध्यान रखें और एक दूसरे के हितों का ध्यान रखें।
इस दौरान सीओ ने लोगों होली को लेकर समस्याएं भी सुनी और उनका निराकरण कराने का आश्वासन दिया। बैठक में तहसीलदार न्यायिक धर्मेंद्र पांडे, इंस्पेक्टर केबी सिंह ने भी लोगों को शासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। संवाद