फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पत्नी की बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर पाया पति, जहर खाकर दी जान; मरने से पहले कही थी ये बात

Mon, 03 Aug 2026 05:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)

सार

पुवायां क्षेत्र के मजीदपुर गांव के युवक अनूप कुमार की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। उनके भाई अखिल ने अपनी भाभी मनु और प्रेमी दिलीप पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मनु को हिरासत में लिया है, जबकि दिलीप फरार है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र के गांव मजीदपुर निवासी अनूप कुमार (26 वर्ष) की मौत होने के मामले में उसके छोटे भाई अखिल ने भाभी और उसके प्रेमी पर भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अखिल के अनुसार, भाभी मनु का गांव के ही दिलीप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भाभी के प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध होकर भाई ने आत्महत्या की है। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया गया है। दिलीप की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, अनूप कुमार ने 31 जुलाई की दोपहर जहर खा लिया था। जानकारी होने पर परिजन उनका एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। एक अगस्त को अनूप ने बरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। परिजन शव को घर लाए थे और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना पर थाना प्रभारी आरके रावत ने अनूप के घर जाकर घटना की जानकारी ली थी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए थे। अनूप मजदूरी कर परिवार की गुजर करते थे।

यह भी पढ़ें- UP: दूसरे पति के प्यार में पहले का कत्ल, कोल्ड ड्रिंक में नींद की 15 गोलियां; मासूम के हाथ भेजा मौत का गिलास
विज्ञापन


अनूप के भाई अखिल ने पुलिस को बताया था कि उनकी भाभी मनु गांव में कुछ दूर रहने वाले दिलीप से मोबाइल पर बात करती थीं और दिलीप से संबंध रखती थीं। कई साल से चल प्रेम प्रसंग की जानकारी गांव के लोगों और अनूप को भी थी, इससे उनका भाई काफी परेशान रहता था। अनूप के मना करने पर भी भाभी और दिलीप संबंध खत्म करने को तैयार नहीं थे और भाई को आत्महत्या के लिए उकसाते थे, इस कारण अनूप ने जहर खाकर जान दी है। पुलिस ने अखिल की तहरीर पर भाभी मनु और दिलीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Trending Videos

घटना के दिन पत्नी को प्रेमी से बात करते पकड़ा 
उधर अनूप की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह दिलीप से बात करती थी। पति ने दो-तीन बार पकड़ लिया था। 31 जुलाई को बात करते हुए पति ने पकड़ लिया था और मोबाइल तोड़ दिया था। उन्होंने पति से कहा था कि अब दिलीप से बात नहीं करेगी। बाद में पति घर से सौ रुपये लेकर गए और कुछ देर बाद घर आकर बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है।

अनूप की छह वर्ष पहले शादी हुई थी। उनका एक चार वर्ष का पुत्र भी है। मनु को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। मामले में नामजद दिलीप कुमार पुवायां में एक दुकान पर नौकरी करता है और घटना के बाद से भागा हुआ है। दिलीप के एक भाई को पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अनूप की हालत बिगड़ी तो पत्नी ने दिलीप को किया फोन
जहर खाने के बाद घर में अनूप की हालत बिगड़ी तो पत्नी मनु ने देवर आदि को जानकारी न देकर दिलीप को फोन किया। दिलीप अपने परिवार की दो महिलाओं के साथ मनु के घर आया और अनूप से घटना की जानकारी करते हुए वीडियो भी बनाया। इसके बाद अनूप को इलाज के लिए ले जाया गया तो दिलीप घर से भाग गया।

सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अनूप की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित किया गया है। अनूप की पत्नी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। विवेचना कर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें