फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नंदीशाला व गोशाला में गोवंशीय पशुओं को नहीं मिल पा रहा पौष्टिक आहार

विज्ञापन
महाऊ दुर्ग गोशाला में गंदगी के बीच गोवंशीय पशु। संवाद
विज्ञापन
सिंधौली। विकासखंड की ग्राम पंचायत महाऊ दुर्ग स्थित नंदीशाला और महाऊ महेश स्थित गोशाला में गोवंशीय पशुओं के खानपान और देखरेख की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पशुओं को पौष्टिक आहार के नाम पर केवल सूखा भूसा दिए जाने की शिकायत सामने आई है। मामले में पशु चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र बहादुर भार्गव ने प्रधान अनिल और सचिव अजय सागर से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पशु चिकित्सा अधिकारी ने दोनों जगह निरीक्षण किया था। इस दौरान महाऊ दुर्ग की नंदीशाला में 87 नंदी और महाऊ महेश की गोशाला में 59 गाय संरक्षित मिलीं। निरीक्षण के समय दोनों स्थानों पर कोई भी संचालक या गोपालक मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पर्याप्त दाना और हरा चारा नहीं मिलने से पशु कमजोर हो रहे हैं। कई पशु बीमार भी पड़ गए हैं।
ग्रामीणों ने अधिकारियों से दोनों जगह व्यवस्था दुरुस्त कराने, पशुओं को पर्याप्त दाना और हरा चारा उपलब्ध कराने के साथ ही नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें